मनोरंजन

'रेस 4' में दिखेंगे आमिर खान? प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने किया रिएक्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'रेस 4' में दिखेंगे आमिर खान? प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने किया रिएक्ट

'रेस 4' को लेकर खबरें चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में फिल्म की कास्टिंग से जुड़ी कुछ खबरें सामने आईं. रिपोर्ट्स थीं कि आमिर खान फिल्म में नजर आने वाले हैं.

वहीं 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' डायरेक्टर विजय कृष्णा आचार्य फिल्म को डायरेक्ट करेंगे. अब रेस फ्रेंचाइजी का प्रोडक्शन हाउस टिप्स फिल्म ने इसे लेकर रिएक्ट किया है. उन्होंने लिखा कि फिल्म की कास्ट अभी तक फाइनल नहीं हुई है. बता दें कि टिप्स फिल्म्स के मालिक रमेश तौरानी हैं. रमेश तौरानी ने किया पोस्ट

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'रेस 4 पर ऑफिशियल स्टेटमेंट. हम ये साफ कर देना चाहते हैं कि रेस 4 की कास्ट अभी तक फाइनल नहीं हुई है. हम मीडिया और सोशल मीडिया पेजेस से रिक्वेस्ट करते हैं कि वो कयास लगाने से बचें. कास्ट को लेकर किसी भी तक की बिना वेरीफाई खबर न छापे. जब कास्ट फाइनल हो जाएगी तो हम ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे.

तब तक हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि सभी ऑफिशियल कंफर्मेशन का इंतजार करें कुछ भी छापने और शेयर करने से पहले. रमेश तौरानी, प्रोड्यूसर, टिप्स फिल्म्स.' ये भी पढ़ें- <a title="मुसाफिर कैफे फेम वेदिका को करण जौहर ने ऑफर की फिल्म?

धर्मा के ऑफिस के बार हुईं स्पॉट" href="https://www.abplive.com/entertainment/bollywood/musafir-cafe-fame-vedika-pinto-spotted-outside-dharma-office-did-karan-johar-offer-a-film-3182549" target="_self">मुसाफिर कैफे फेम वेदिका को करण जौहर ने ऑफर की फिल्म? धर्मा के ऑफिस के बार हुईं स्पॉट

बता दें कि इससे पहले भी फिल्म की कास्ट को लेकर खबरें आईं. इसी साल जनवरी में अक्षय खन्ना के फिल्म में नजर आने की खबरें थीं. बता दें कि 'रेस 1' में अक्षय खन्ना का कैरेक्टर मर गया था. खबरें थीं कि अक्षय खन्ना के कैरेक्टर फिल्म में वापसी होने वाली है.

हालांकि, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा था, 'हमने अक्षय को अप्रोच नहीं किया है और इसका स्कोप भी नहीं है.' इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और टाइगर श्रॉफ के भी

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।