'रेट पूछे गए थे..', बांसुरी स्वराज ने 'पितृसत्ता' के मुद्दे पर राहुल को घेरा

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर झूठा नैरेटिव सेट करने का आरोप लगाते हुए पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर 'पितृसत्ता को खत्म करो'( Smash the Patriacrchy) के मुद्दे पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि इससे पूरी तरह सहमत हूं.
लेकिन राहुल गांधी से पूछना चाहती हूं कि इस मुद्दे का यह नारा पुणे के स्टेज तक ही सीमित रखते हैं? इसके अलावा कंगना रनौत समेत तमाम मुद्दे बांसुरी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिनाते हुए, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधा है. बांसुरी ने अपने बयान में कहा, 'Smash the Patriarchy, मैं इसके लिए पूरी तरह सहमत हूं.
मैं राहुल गांधी जी से पूछना चाहती हूं कि क्या आप 'Smash the Patriarchy' का नारा पुणे के स्टेज तक ही सीमित रखते हैं, और आप अपनी कांग्रेस पार्टी में राजनीतिक पितृसत्ता को संरक्षण देते रहते हैं.'
#WATCH | Delhi: On Rahul Gandhi's 'Chhatro Ki Goonj' program in Pune, BJP MP Bansuri Swaraj says, "On August 22nd, the Leader of the Opposition, Rahul Gandhi, attempted to create a new false narrative in this country.
He speaks of "Smashing the Patriarchy" a sentiment I fully pic.twitter.com/1MPzxIf5J9 ANI (@ANI) August 26, 2026 उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी के पास न कोई विजन है, न कोई सकारात्मक एजेंडा.
इसलिए अब उनकी रिसर्च टीम, जो भी पर्ची लिखकर दे देती है, उसी से वो देश के वोटर्स और युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास करते हैं.' कंगना रनौत पर जब अभद्र टिप्पणी की, तो चुप्पी साध ली थी: बांसुरी उन्होंने कहा, 'जब हमारी मंडी की सांसद कंगना रनौत जी को टिकट मिला, तब कांग्रेस पार्टी की एक
📡 स्रोत: ABP Live