रेवंत रेड्डी भारतीय इतिहासकारों और विचारकों की किताबें पढ़ें: सुधांशु त्रिवेदी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 30, नई दिल्ली: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के विवादित बयान को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हिंदुओं के साथ-साथ भगवान को भी बांटने की कोशिश कर रही है।
राहुल गांधी को लेकर टिप्पणी करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा में आस्था को लेकर बदलाव दिखाई देता है। उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के आर्य-द्रविड़ संबंधी बयान का भी जिक्र किया।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आर्य और द्रविड़ को लेकर जिस सिद्धांत को वह निराधार मानते हैं, वह अब दुनिया में स्वीकार नहीं किया जाता। उन्होंने रेवंत रेड्डी से भारतीय इतिहासकारों और विचारकों की किताबें पढ़ने की बात कही।