Rewa Illicit liquor News: रीवा में झाड़ियों में छिपाकर रखी 5 पेटी अवैध शराब जब्त, पुलिस को गिरोह की तलाश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Illicit liquor seized in Rewa: रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र के अगडाल में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झाड़ियों में छिपाकर रखी करीब 5 पेटी यानी 42 लीटर शराब बरामद की. इसमें एक पेटी गोवा व्हिस्की और चार पेटी देशी प्लेन शराब शामिल है. मौके से कोई आरोपी नहीं मिला.
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP