राज्य

Rewari News :: महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ी, बढ़ती हुई महंगाई के लिए सरकार की नीतियां जिम्मेदार :: एडवोकेट सुभाष अग्रवाल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

रेवाड़ी से आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुभाष अग्रवाल ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है और सरकार के महंगाई पर नियंत्रण के दावे जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाते।एडवोकेट सुभाष अग्रवाल ने कहा कि रसोई का बजट लगातार बढ़ रहा है और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं।

महंगाई का सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों पर पड़ रहा है, जिन्हें सीमित आय में घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को महंगाई पर केवल बयानबाजी करने के बजाय ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

खाद्य पदार्थों एवं आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। एडवोकेट सुभाष अग्रवाल ने कहा, “सरकार बड़े-बड़े दावे कर सकती है, लेकिन आम आदमी की रसोई में जाकर देखिए—महंगाई की असली तस्वीर वहीं दिखाई देती है।

जनता को भाषण नहीं, रोजमर्रा की जरूरतों पर राहत चाहिए।” उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक वस्तुओं की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो आने वाले समय में आम परिवारों के लिए अपने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और घर का सामान्य खर्च चलाना और कठिन हो जाएगा।

उन्होंने सरकार से मांग की कि महंगाई पर तत्काल प्रभावी नियंत्रण किया जाए, आवश्यक वस्तुओं की कीमतों की नियमित निगरानी हो और आम जनता को वास्तविक राहत देने के लिए ठोस नीति लागू की जाए। एडवोकेट सुभाष अग्रवाल ने कहा कि आम आदमी की रसोई और जेब पर पड़ने वाले बोझ को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

सरकार को अब दावों से आगे बढ़कर जमीन पर काम करके दिखाना होगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।