व्यापार

रिफाइंड चीनी क्या है, जिसे दाम घटाने के लिए बाजार में सप्लाई करेंगी कंपनियां?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रिफाइंड चीनी क्या है, जिसे दाम घटाने के लिए बाजार में सप्लाई करेंगी कंपनियां?

रक्षाबंधन, जन्माष्टमी या फिर गणेश चतुर्थी हर त्योहार में मिठाइयों का घर पर आना तो जरूरी है, लेकिन अगर त्योहार के दौरान ही चीनी के दाम आसमान छूने लगे तो एक आम व्यक्ति का बजट बिगड़ सकता है.

चीनी हो या सब्जियां, महंगाई ने लोगों के घर के किचन का बजट हिलाकर रख दिया है.

ऐसे में सरकार और चीनी रिफाइनरियां बाजार में सप्लाई बढ़ाने की तैयारी में है, ताकि आम लोगों को चीनी की बढ़ती कीमत से राहत मिल सके.

चीनी का स्टॉक बढ़ाने की है प्लानिंग

बता दें कि लगभग 2.5 लाख टन रिफाइंड चीनी को घरेलू बाजार में सप्लाई करने की तैयारी है.

उम्मीद की जा रही है कि अगर बाजार में एक्स्ट्रा स्टॉक उपलब्ध रहेगा तो चीनी की कीमतों में गिरावट देखी जा सकती है, जिसका सबसे ज्यादा फायदा आम लोगों की जेब पर पड़ेगा.

ऐसे में हो सकता है कई लोग रिफाइंड चीनी के बारे में नहीं जानते हो कि आखिर रिफाइंड चीनी क्या है?

रिफाइंड चीनी क्या होती है?

अगर बात करें रिफाइंड चीनी की तो यह वही चमकदार और सफेद चीनी होती है, जिसे कच्ची चीनी यानी रॉ शुगर या गन्ने के रस को रिफाइन करके तैयार किया जाता है.

रिफाइंड चीनी को कई प्रक्रियाओं के जरिए साफ करके खाने के लिए तैयार की जाती है.

रिफाइंड चीनी को तैयार करने वाली रिफाइनरियां बंदरगाहों के आसपास होती हैं और यहीं पर बाहर से कच्चा माल मंगवाया जाता है और उसे रिफाइन करके सफेद चीनी खाने के लिए तैयार की जाती है, फिर इसे बाजार में बेचने के लिए भेजा जाता है.

अब गाड़ियों में 20% से ज्यादा डलेगा एथेनॉल, PM मोदी के सलाहकार ने की पुष्टि

थोक बाजार में चीनी के गिरे दाम

अहम बात तो यह है कि चीनी की कीमत थोक बाजार में पहले की तुलना में कम हुई है.

कुछ समय प

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रिफाइंड चीनी वह शुद्ध रूप है जो चीनी के कच्चे रूप से शुद्धिकरण के बाद मिलता है। यह विशेष रूप से त्योहारों और मिठाई के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाता है। सरकार और रिफाइनरियों ने बाजार में सप्लाई बढ़ाने का निर्णय लिया है ताकि चीनी की बढ़ती कीमतों से आम जनता को राहत मिल सके। यह कदम महंगाई के दबाव को कम करने और परिवारों के बजट को स्थिर रखने में मदद करेगा। यदि चीनी की कीमतें ऊँची बनी रहती हैं तो मिठाई बनाने की लागत बढ़ेगी, जिससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।