रिजिजू की राहुल को 7 नसीहतें, कहा-मोदी से नफरत छोड़ें:BJP दुश्मन नहीं; राहुल तीन दिन में 4 बार पीएम को बहस की चुनौती दे चुके
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को राहुल गांधी को सात सुझाव दिए। उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा कि अगर राहुल इन बातों पर अमल करें तो कांग्रेस संसद में ज्यादा सीटें जीत सकती है। रिजिजू ने कहा- राहुल को BJP को दुश्मन नहीं, राजनीतिक विरोधी समझना चाहिए। उन्हें BJP, RSS और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति नफरत छोड़कर संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री ने संसद का एक पुराना वीडियो भी शेयर किया। इसमें वे भाषण दे रहे हैं और विपक्षी सांसद सदन से उठकर जाते दिख रहे हैं। रिजिजू ने वीडियो के साथ लिखा- जो लोग लोकतंत्र और चर्चा में विश्वास नहीं करते, वे ही आज बहस की बात कर रहे हैं। रिजिजू का यह बयान राहुल गांधी की प्रधानमंत्री मोदी को आमने-सामने बहस की चुनौती के बाद आया है।
राहुल ने पिछले तीन दिनों में चार बार प्रधानमंत्री को बहस के लिए चुनौती दी है। केरलम BJP अध्यक्ष बोले- राहुल बांग्लादेश चले जाएं केरलम भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने गुरुवार को राहुल गांधी पर भारत में अराजकता फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट कर कहा- राहुल बांग्लादेश चले जाएं।
अगर उन्हें अराजकता फैलाने का शौक है तो वे वहां जाकर राजनीति करें और अपने साथ जमात-ए-इस्लामी को भी ले जा सकते हैं, जो उनका समर्थन करता है। मोदी के विदेशी ताकतों से संबंध के आरोपों पर बहस चाहते हैं राहुल राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर विदेशी ताकतों के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि मोदी विपक्ष पर देशविरोधी होने और विदेशी ताकतों से संबंध रखने के आरोप लगाते हैं, इसलिए उन्हें इन मुद्दों पर खुली बहस करनी चाहिए। राहुल ने बहस के लिए भारत-अमेरिका ट्रेड डील, देश की आर्थिक व्यवस्था, उद्योगपति गौतम अडाणी और जेफ्री एपस्टीन से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि बहस में देश के युवा और मीडिया भी मौजूद रहें।
प्रधानमंत्री अपनी पसंद की जगह और जज चुन सकते हैं। राहुल गांधी ने संसद की कार्यवाही को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि सरकार चर्चा की बात करती है, लेकिन विपक्ष को अपनी बात रखने का मौका नहीं देती। उन्होंने कहा कि जब वे बोलने की कोशिश करते हैं तो उनका माइक बंद कर दिया जाता है।
राहुल गांधी ने 3 दिन में 4 बार पीएम को चैलेंज किया राहुल पहले भी बहस की च
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar