'रील नहीं बनता तो पकड़ा जाता क्या':जमुई-समस्तीपुर घटना पर बेतुकी बातें क्यों कर रहे मंत्री, बेटियों को दरिंदों से बचाने के 3 उपाय
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जमुई के बाद अब समस्तीपुर… सड़क पर लड़की को खींचा, दबोचा, छेड़खानी की गई। कैमरे में कैद इन तस्वीरों ने पूरे देश को झकझोर दिया। इन घटनाओं पर भी सत्ता में बैठे मंत्री-नेता बेतुकी बातें कर रहे। वह ऐसा क्यों कर रहे, क्या लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल में नहीं है, ऐसी घिनौनी घटनाएं कैसे रुकेंगी, जानेंगे; बूझे की नाही में...।
पहले पूरा मामला जानिए… 19 सितंबर की शाम जमुई में अपने दोस्त के साथ घूमने निकली नाबालिग लड़की को युवकों ने घेर लिया। उसके साथ छेड़खानी की। रेप करने की कोशिश की। इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने FIR कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया। 23 सितंबर की शाम समस्तीपुर में ऐसी ही हुई एक और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
इसमें पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सवाल-1ः नाबालिग के साथ छेड़खानी पर किसने विवादित बयान दिए?
जवाबः सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बिहार के सत्ताधारी नेताओं ने कई विवादित बयान दिए। इसे सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए… सवाल-2ः सत्ता में बैठे लोग ऐसी बातें क्यों कर रहे? जवाबः मौटे तौर पर इसके 2 बड़े कारण हैं। 1.
जेन-Z सवाल पूछ रहे थे, सरकार की इमेज बचाना जरूरी पॉलिटिकल एनालिस्ट केके लाल कहते हैं, ‘इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। देशभर के लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं था।’ केके लाल कहते हैं, ‘सोशल मीडिया पर घिरते देख सत्ताधारी दलों के नेताओं और मंत्रियों ने इसे छोटी घटना बताने का प्रयास किया। ताकि सरकार की इमेज बचाई जा सके, लेकिन यह कारगर नहीं रही।’ 2.
जंगलराज का नैरेटिव कमजोर हो रहा है बीच के कुछ महीनों को छोड़ दे तो बिहार में नवंबर 2005 से NDA की सरकार है। इसके बावजूद सरकार जैसे ही क्राइम के मामले पर घिरती है, लोगों को जंगलराज की याद दिलाने लगती है। एक चुनावी रणनीतिकार के मुताबिक, ‘BJP-JDU अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए कथित जंगलराज का सहारा लेती है।
लेकिन इस बार जंगलराज वाला नैरेटिव कमजोर पड़ गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर सरकार को सीधे निशाने पर लिया। CM सम्राट चौधरी का एक बयान भी वायरल हो गया। ऐसे में सरकार में शामिल पार्टियों को कुछ समझ नहीं आया कि ऐसी परिस्थिति का काउंटर कैसे किया जाए। इसी में अनाप-शनाप बयान देने लगे। चूंकि इस बार मामला सिर्फ पटना तक ही सीमित नहीं था, दिल्ली
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
जमुई और समस्तीपुर में युवा लड़कियों पर हुए यौन उत्पीड़न के मामलों पर मंत्री-नेता की बेतुकी टिप्पणियाँ और सार्वजनिक प्रतिक्रिया को लेकर यह खबर है। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक मानदंड और राजनीतिक जवाबदेही के बीच गहरे संघर्ष को उजागर करता है। यदि ऐसे घटनाओं पर संवेदनशीलता और कड़ाई से निपटा नहीं गया तो समाज में डर, असुरक्षा और महिलाओं के अधिकारों के प्रति अविश्वास बढ़ सकता है, जिससे सार्वजनिक व्यवस्था पर असर पड़ेगा और नागरिकों का विश्वास कम होगा।