'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं. एयरपोर्ट से निकलते हुए वैभव ने पैपराजी को चेतावनी दी.
वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि 'रील के चक्कर में ठुक जाओगे आप.' वैभव का यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
जैसे वैभव को मैदान पर खेलता देखने के लिए फैंस के अंदर उत्साह रहता है, वैसे ही पैपराजी भी वैभव जैसे स्टार को कैप्चर करना चाहते हैं.
उन्हें एयरपोर्ट से निकलता देख पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर करने की कोशिश की. इसी कोशिश में वैभव ने ठुकने वाली बात की.
🔴 VAIBHAV SURYAVANSHI GETS ANGRY ON PAPS 🤯 Vaibhav 🎙️: Reels ke chakkar mein thok jaaoge tum! 😭💀 https://t.co/Gj8wcKqO7Z
Sam (@cricsam02) October 15, 2026
वैभव इन दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं. शुरुआती 4 मैचों में उन्होंने सिर्फ बेंच गर्म की है.
वैभव को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया है. ओपनिंग पर अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन को तरजीह दी जा रही है.
पांचवां और आखिरी टी20 बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 17 अक्टूबर को खेला जाएगा. फिलहाल सीरीज 2-2 की बराबरी पर है. आखिरी मैच में तय होगा कि सीरीज किस टीम के नाम होगी.
अंतिम मैच में फैंस उम्मीद करेंगे कि वह वैभव को खेलता हुआ देख सकें.
वैभव सूर्यवंशी का अंतर्राष्ट्रीय करियर
वैभव ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 8 टी20 मैच खेल लिए हैं.
इन मैचों की 8 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 30.75 की औसत और 186.36 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 फिफ्टी निकली हैं, जिसमे
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
वैभव सूर्यवंशी के एक वीडियो में उन्होंने पैपराजी को ‘रील के चक्कर में ठुक जाओगे’ की चेतावनी दी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना दिखाती है कि कैसे खेल हस्तियों का व्यक्तिगत संवाद भी सार्वजनिक चर्चा का विषय बन सकता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह युवा क्रिकेटर के प्रोफेशनल और निजी व्यवहार के बीच संतुलन पर सवाल उठाती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि फैंस अपनी पसंदीदा हस्तियों के प्रति अधिक सतर्क और आलोचनात्मक दृष्टिकोण अपनाएँ, और मीडिया तथा सोशल नेटवर्क पर संवेदनशीलता बढ़े।