RIMC प्रवेश परीक्षा के लिए NTA ने शुरू की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 02, नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC) प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए इसकी जानकारी साझा की है।
NTA के मुताबिक, पात्र उम्मीदवार 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एजेंसी ने अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण पूरा करने की सलाह दी है। NTA ने उम्मीदवारों से आवेदन करने से पहले परीक्षा की पात्रता शर्तों और अन्य जरूरी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की अपील की है।
फ़ाइल फ़ोटो Source: X(National Testing Agency)