मनोरंजन

Rise and Fall 2 Episode 19 Review: स्वरा भास्कर और निहारिका तिवारी में छिड़ी जंग, कौन बनेगा अल्टीमेट रूलर?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Rise and Fall 2 Episode 19 Review: स्वरा भास्कर और निहारिका तिवारी में छिड़ी जंग, कौन बनेगा अल्टीमेट रूलर?

अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है.

कभी कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ जाते हैं, तो कभी टास्क के दौरान उनके बीच तनाव बढ़ जाता है.

शो में बदलते रिश्ते और अल्टीमेट रूलर बनने की होड़ भी दर्शकों का ध्यान खींच रही है. हर कंटेस्टेंट अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश में लगा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि एपिसोड 19 में क्या कुछ खास देखने को मिला.

'राइज एंड फॉल 2' के लेटेस्ट एपिसोड में नवरात्रि के जश्न के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला.

वहीं, अल्टीमेट रूलर बनने की रेस में स्वरा भास्कर और निहारिका तिवारी ने ऋषभ जायसवाल और इरिना रुडाकोवा को पीछे छोड़ते हुए बाजी मार ली. अब इन दोनों के बीच अल्टीमेट रूलर बनने के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा.

स्वरा भास्कर और निहारिका तिवारी के बीच कड़ा मुकाबला

दरअसल, अल्टीमेट रूलर बनने के लिए स्वरा भास्कर और निहारिका तिवारी के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है.

इस टास्क में स्वरा की तरफ से मनीष कश्यप हिस्सा लेंगे, जबकि निहारिका के लिए सारा गुरपाल टास्क करेंगी. बाकी सभी वर्कर्स नॉमिनेट होने की वजह से इस मुकाबले से बाहर हैं.

वहीं, हाल ही में व्हाइट कार्ड के जरिए शो में एंट्री करने वाले जसवंत बोपन्ना और सोनम मलिक भी इस टास्क का हिस्सा नहीं होंगे.

मनीष कश्यप या सारा गुरपाल, किसका होगा राइज?

दिलचस्प बात ये है कि अगर स्वरा भास्कर ये टास्क जीतती हैं, तो मनीष कश्यप का राइज होगा. वहीं, निहारिका तिवारी के जीतने पर सारा गुरपाल को राइज मिलने का मौका मिलेगा. दोनों में से किसी एक को पेंटहाउस में जगह मिलेगी.

जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ रहा है, मुकाबला और भी दिलचस्प होता जा रहा है.

निहारिका तिवारी के सपोर्ट में उतरे वर्कर्स

बेसमेंट में मौजूद सभी वर्कर्स चाहते हैं कि निहारिका तिवारी अल्टीमेट रूलर बनें.

इसकी वजह ये है कि उन्हें लगता है कि निहारिका हमेशा वर्कर्स के बारे में सोचती हैं और उनके हितों को समझती हैं, क्योंकि वो खुद भी एक वर्कर रह चुकी हैं.

ऐसे में सभी को उम्मीद है कि अगर निहारिका रूलर बनती हैं, तो वो उनके लिए बेहतर फैस

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।