Rise and Fall 2: लालू-राबड़ी का फोन आते ही भावुक हुए तेज प्रताप यादव, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छलका दर्द
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में तेज प्रताप यादव उस वक्त भावुक हो गए, जब शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें उनके माता-पिता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव व राबड़ी देवी से वीडियो कॉल पर बात कराकर सरप्राइज दिया.
यह पल शो के सबसे भावुक पलों में से एक रहा. स्क्रीन पर माता-पिता को देखकर तेज प्रताप भावुक हो गए. इस दौरान उन्होंने सबसे पहले अपने पिता लालू यादव की सेहत का हालचाल पूछा.
वीडियो कॉल पर हुई बातचीत वीरेंद्र सहवाग ने स्पेशल वीडियो कॉल के जरिए लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को तेज प्रताप से मिलवाया. दोनों ने अपने बेटे को शुभकामनाएं दीं और शो में उसके सफर के बारे में बात की.
जब सहवाग ने लालू यादव से पूछा कि तेज कैसा खेल रहे हैं, तो उन्होंने कहा, ‘बहुत अच्छा कर रहे हैं… मोरा शुभकामनाएं.’ इसके बाद बातचीत मजेदार हो गई. सहवाग ने राबड़ी देवी से पूछा कि क्या तेज घर पर भी बांसुरी बजाते हैं.
इस पर उन्होंने कहा, ‘यहां पे बहुत सुनाता है.’ जब सहवाग ने मजाक में कहा कि तेज टावर के अंदर खूब मजे कर रहे हैं, तो राबड़ी देवी ने जवाब दिया, ‘तो वहीं रखिए.’ तेज मां को मिस कर रहे जब सहवाग ने कहा कि तेज अपनी मां को मिस कर रहे हैं और पूछा कि क्या उनके माता-पिता भी उन्हें मिस कर रहे हैं, तो सुर बदल गया.
राबड़ी देवी ने कहा, ‘जी हम लोग भी कर रहे हैं बाकी जहां गया है अच्छा कर रहा है. सब दुनिया देख रहा है.
सब लोग बधाई कर रहा है.’ शो के बारे में राइज़ एंड फ़ॉल सीज़न 2 को इस बार पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं. यह शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है. इसके नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे रिलीज़ होते हैं.
यह खबर भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज के अनुयायियों पर भड़के फूलडोल दास, बोले- संत हैं प्रेमानंद, उनके चेले बदमाश
📡 स्रोत: NewsData.io