राजनीति

Rise And Fall 2: स्वरा भास्कर ने उगली आग, शहजाद पूनावाला को लगी 'मिर्ची', मनीष कश्यप तो बौखला गए

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Rise And Fall 2: स्वरा भास्कर ने उगली आग, शहजाद पूनावाला को लगी 'मिर्ची', मनीष कश्यप तो बौखला गए

रिएलिटी शो Rise And Fall 2 का माहौल इस वक्त पूरी तरह राजनीतिक अखाडे में बदल हो चुका है.

शो में पॉलिटिकल बैकग्राउंड से जुड़े कंटेस्टेंट्स बाकी सभी पर भारी पड़ते दिख रहे हैं. ग्लैमर इंडस्ट्री से आए चेहरे तो लगभग खामोश नजर आ रहे हैं. टीवी पर बहस करने वाले लोगों ने फिलहाल तो इस शो पर कब्जा जमा लिया है.

प्रोमो भी इन्हीं के कट रहे हैं और रील भी...एपिसोड 2 में तो पहले ही दिन बात 'बाप' और 'पति' तक पहुंच गई. जानिए दूसरे एपिसोड में इस शो में क्या-क्या हुआ

शहजाद पूनावाला को लगी मिर्ची

पहले तो मनीष कश्यप और स्वरा भास्कर के बीच एक सामान्य बहस देखने को मिली.

लेकिन असली चिंगारी तब भड़की जब होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने शहजाद पूनावाला से सीधा सवाल कर दिया.

सहवाग ने तंज कसते हुए कहा- 'सोशल मीडिया पर इतनी बहस करते हैं, यहां क्या आवाज बैठ गई है?'

इस बात पर शहजाद का मुंह देखने लायक था.वो बोले- 'मेरा स्वर दबाने वाला अब तक कोई पैदा नहीं हुआ. किसी के बाप का खाकर नहीं आए हैं, मैं तो बस ऐसे लोगों को इग्नोर करता हूं.'

स्वरा भास्कर का तंज और पर्सनल अटैक

शहजाद की बात सुनकर स्वरा भास्कर हंस पड़ीं और कटाक्ष करते हुए बोलीं- 'इग्नोर करने का मतलब होता है भाव न देना. जबकि आप और आपकी पूरी टीम लगातार मेरे खिलाफ पोस्ट कर रही थी.

यहां आकर आपका करियर नहीं बनने वाला. चुनाव नहीं ये गेम है.'

फिर क्या था... माहौल इतना गरमा गया कि सहवाग ने भी चुप रहना ही बेहतर समझा.

बहस यहीं नहीं रुकी.

मामला तब और भड़क गया जब शहजाद ने पर्सनल अटैक करते हुए कह दिया- 'पहले अपने पति का करियर बनाइए.'

<img src="https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/09/27/084f75b0bf578044e

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

Rise And Fall 2 एक रियलिटी टीवी शो है जिसमें प्रतियोगी अपनी प्रतिभा और रणनीति से जीत के लिए मुकाबला करते हैं। इस एपिसोड में राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले प्रतिभागियों ने अन्य प्रतियोगियों पर बढ़त बना ली है, जिससे शो का माहौल पूरी तरह बदल गया है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि कैसे राजनीति और मनोरंजन का संगम दर्शकों के ध्यान को आकर्षित कर रहा है, और टीवी पर चर्चा के लिए नया विषय बन रहा है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग राजनीतिक मुद्दों पर अधिक जागरूक हों, साथ ही मनोरंजन के माध

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।