ऋषभ पंत दूसरे दिन बैटिंग करने आएंगे या नहीं? भारतीय कोच ने बताया

भारत और श्रीलंका का दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है. पहले दिन स्टंप्स तक भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए थे. देवदत्त पडिक्कल ने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाया, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. मगर ऋषभ पंत हाथ में चोट लगने के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे.
अब भारतीय कोच ने पंत की फिटनेस को लेकर फैंस को खुशखबरी सुनाई है. पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने अपडेट देकर बताया कि ऋषभ पंत फिट हैं और दूसरे दिन बल्लेबाजी करने मैदान पर आएंगे.
बताते चलें कि पंत रिटायर्ड हर्ट हुए थे और नियमों के तहत वो दोबारा बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं. पहले दिन के आखिरी ओवर में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा था. रवींद्र जडेजा 43 रन बनाकर क्रीज पर सेट हो चुके थे, लेकिन दिन के आखिरी ओवर में असिता फर्नांडो की गेंद पर चकमा खाकर क्लीन बोल्ड हो गए.
दूसरे दिन ध्रुव जुरेल (7 रन) और सारांश जैन (4 रन) भारतीय पारी को आगे बढ़ाएंगे. ऋषभ पंत को कैसे लगी चोट? घटना भारतीय पारी के 58वें ओवर की है. ऋषभ पंत स्ट्राइकिंग एंड पर थे और सामने लाहिरु कुमारा गेंदबाजी कर रहे थे.
लाहिरु ने पहली ही गेंद शॉर्ट पिच फेंकी, जिसपर पंत ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया लेकिन मिस कर गए. इसका नतीजा यह रहा कि गेंद पंत की कलाई पर जाकर लगी. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज तुरंत दर्द से कराहने लगे थे. मेडिकल टीम द्वारा चेकअप के बाद पंत को रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा.
यह भी पढ़ें: नाइटक्लब के बाहर हाथों में हथकड़ी, क्रिकेटर का वीडियो वायरल
मजबूत स्थिति में भारत भारतीय टीम का स्कोर 300/5 है. देवदत्त पडिक्कल दूसरे ट
📡 स्रोत: ABP Live Khel