खेल

ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे

भारतीय टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर बल्लेबाजों का इतिहास काफी शानदार रहा है. इस सूची में कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी से खास पहचान बनाई, लेकिन ऋषभ पंत ने कम समय में ही ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो उन्हें सबसे अलग खड़ा करता है. भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर के तौर पर खेलते हुए सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम है. उनके नाम 8 टेस्ट शतक दर्ज हैं.

पंत ने धोनी को भी छोड़ा पीछे

ऋषभ पंत की इस उपलब्धि की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने इस मामले में एमएस धोनी जैसे दिग्गज को पीछे छोड़ा है. धोनी ने भारत के लिए विकेटकीपर के रूप में टेस्ट क्रिकेट में 6 शतक लगाए थे. लंबे समय तक यह आंकड़ा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों के बीच सबसे ज्यादा रहा, लेकिन पंत ने अपने शानदार प्रदर्शन से इसे पीछे छोड़ दिया.

पंत ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 2018 में की थी. इसके बाद उन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं और धीरे-धीरे टेस्ट टीम में अपनी जगह मजबूत की. उनकी बल्लेबाजी की खासियत आक्रामक अंदाज है. वह दबाव की स्थिति में भी बड़े शॉट खेलने से पीछे नहीं हटते और जरूरत के हिसाब से अपनी बल्लेबाजी की रफ्तार बदल सकते हैं.

विकेटकीपरों की सूची में पंत सबसे आगे

भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपरों की सूची पर नजर डालें तो ऋषभ पंत 8 शतकों के साथ पहले स्थान पर हैं. एमएस धोनी 6 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. रिद्धिमान साहा के नाम 3 टेस्ट शतक हैं, जबकि फारुख इंजीनियर और सैयद किरमानी ने 2-2 शतक लगाए थे. इस आंकड़े से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंत ने भारतीय विकेटकीपिंग के बल्लेबाजी वाले रिकॉर्ड में कितनी बड़ी छलांग लगाई है. खास बात यह है कि उनका करियर अभी जारी है, इसलि

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।