देश

ऋषिकेश महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज

लेखक: AIR Dehradun अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ऋषिकेश महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज

प्रदेश सरकार ने धार्मिक और पर्यटन नगरी ऋषिकेश के सुनियोजित और सर्वांगीण विकास की कवायद तेज कर दी है। 31 अगस्त 2026, देहरादून: प्रदेश सरकार ने धार्मिक और पर्यटन नगरी ऋषिकेश के सुनियोजित और सर्वांगीण विकास की कवायद तेज कर दी है।

आवास विभाग ने ऋषिकेश महायोजना को अंतिम रूप देने के लिए लंबित मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में आवास विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में देहरादून, पौड़ी और टिहरी गढ़वाल के संबंधित विकास प्राधिकरणों के साथ समीक्षा बैठक हुई।

बैठक में भवन ऊंचाई, सड़क चौड़ाई, यातायात, आवासीय व व्यावसायिक गतिविधियों सहित महायोजना से जुड़े विभिन्न तकनीकी और नियोजन संबंधी विषयों पर चर्चा की गई।

सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि ऋषिकेश जैसे धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र के लिए महायोजना केवल भूमि उपयोग का दस्तावेज नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों के शहरी और आर्थिक विकास की आधारशिला है।

उन्होंने कहा महायोजना में पर्यटकों की संख्या के साथ ही शहरी आबादी, यातायात दबाव और व्यावसायिक गतिविधियां को ध्यान में रखते हुए ऐसी विकास योजना तैयार करना जरूरी है, जो शहर के विस्तार को व्यवस्थित दिशा देने के साथ पर्यावरणीय संतुलन भी बनाए रखे। संलग्न_ फोटो (कैप्शन_ऋषिकेश महायोजना को लेकर सचिव आवास ने ली बैठक)

A
AIR Dehradun

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।