राज्य

रिश्वत मांगने पर कृषि मंत्रालय का अधिकारी निलंबित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रिश्वत मांगने पर कृषि मंत्रालय का अधिकारी निलंबित

सिंतबर 21, नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रिश्वत मांगने की शिकायत पर कृषि मंत्रालय के विपणन अधिकारी अनुराग के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विपणन अधिकारी ने सीहोर जिले में निरीक्षण के दौरान दो वेयरहाउस से सब्सिडी की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगी थी।

शिकायत के अनुसार, भैरुंदा तहसील स्थित शिवाय वेयरहाउस से 1 लाख रुपये और रेहटी क्षेत्र के ग्राम बेहराखेड़ी स्थित श्री कृष्णा वेयरहाउस से 60 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। मामले की गंभीर शिकायत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंची थी। शिकायत मिलने के बाद कृषि मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके बाद कृषि मंत्रालय के विपणन अधिकारी अनुराग को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई के बाद मंत्रालय की ओर से यह संदेश भी साफ है कि किसानों और वेयरहाउस संचालकों से संबंधित सरकारी प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता या रिश्वतखोरी की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा।

फोटो- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहानसोर्स- PIB

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कृषि मंत्रालय के एक विपणन अधिकारी ने सीहोर जिले में निरीक्षण के दौरान दो वेयरहाउस से सब्सिडी की राशि जारी कराने के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत पर निलंबित कर दिया गया है। यह घटना भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई को दर्शाती है। ऐसे कदम से जनता का विश्वास बढ़ता है और सरकारी योजनाओं के सही कार्यान्वयन की गारंटी मिलती है। यदि इस तरह के भ्रष्टाचार को रोका नहीं गया तो किसान और आम नागरिकों को अनावश्यक आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा, जिससे कृषि नीतियों पर भरोसा घटेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।