'रिटायरमेंट से पहले छक्के मारना चाहते हैं,' SC के जज ने राजस्थान HC के एक्टिंग CJ पर लगाया आरोप

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संदीप मेहता ने राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत से किसी दूसरे राज्य के चीफ जस्टिस को राजस्थान हाईकोर्ट की कमान देने की मांग की है.
जस्टिस मेहता ने प्रशासनिक शक्तियों के कथित दुरुपयोग, केस लिस्टिंग में हेरफेर और प्रभावशाली पक्षकारों को कथित फायदा पहुंचाने जैसे आरोपों का जिक्र किया है. उन्होंने रिटायरमेंट से पहले 'छक्के मारने' वाली तीखी टिप्पणी भी की है. हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
📡 स्रोत: News18 Hindi