रीवा- 20 अगस्त से निकलेगी संत रविदास समरसता संकल्प यात्रा
NEWS
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर जिले में समरसता संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ 20 अगस्त को गुरु रविदास मंदिर गड़रिया से होगा और 10 सितंबर को यहीं इसका समापन किया जाएगा।
यात्रा जिले के सभी विकासखंडों से होकर गुजरेगी। इस दौरान विभिन्न गांवों और छात्रावासों में रात्रि विश्राम होगा। यात्रा का उद्देश्य सामाजिक समरसता और संत रविदास जी के विचारों का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।