अपराध

रीवा से अपहृत ढाई वर्षीय मासूम बालिका 6 घंटे में सीधी से सकुशल दस्‍तयाब

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रीवा से अपहृत ढाई वर्षीय मासूम बालिका 6 घंटे में सीधी से सकुशल दस्‍तयाब

भोपाल, 24 सितम्बर 2026। रीवा में ढाई वर्षीय मासूम बालिका के अपहरण की सूचना मिलते ही मध्यप्रदेश पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए महज 6 घंटे के भीतर करीब 100 किलोमीटर दूर सीधी जिले के एक दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र से बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। पुलिस टीम ने बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंपते हुए अपहरण की घटना में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मासूम की सकुशल वापसी के लिए पुलिस टीम ने रात में ही लगातार सर्चिंग, घेराबंदी और समन्वित कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया।

सूचना मिलते ही सक्रिय हुआ पुलिस तंत्र

23 सितम्बर रात्रि करीब 8:30 बजे बालिका के परिजन द्वारा थाना समान में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी ढाई वर्षीय बालिका घर पर नहीं है तथा आसपास संभावित स्थानों पर तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना समान में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल पुलिस टीम सक्रिय की गई।

पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया। तकनीकी एवं मैदानी स्तर पर प्राप्त सुरागों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। पूछताछ में सामने आया कि बालिका को आंगनवाड़ी केंद्र से बोरी में रखकर दोपहिया वाहन से सीधी जिले की ओर ले जाया गया था।

रातभर चला सर्च ऑपरेशन, सीधी से सकुशल मिली मासूम

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना समान की टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने रीवा से करीब 100 किलोमीटर दूर सीधी जिले के शिकारगंज के आगे स्थित दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंचकर लगातार तलाशी और घेराबंदी की। रात में चलाए गए इस सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया।

बालिका को सुरक्षित रीवा लाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। वहीं पुलिस ने घटना में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

मध्यप्रदेश पुलिस की यह कार्रवाई मासूम बालिका की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सूचना मिलते ही त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स, तकनीकी साक्ष्यों के उपयोग, मैदानी स्तर पर सतत प्रयास और टीमवर्क का उदाहरण है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर रीवा में ढाई वर्षीय मासूम बालिका के अपहरण और 6 घंटे में उसे सीधी जिले के दूरस्थ क्षेत्र से सुरक्षित करने के बारे में है। यह घटना दिखाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस ने त्वरित और कुशल कार्रवाई करके अपहरण को रोक दिया और अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस तरह की तेज प्रतिक्रिया से समाज में सुरक्षा की भावना बढ़ती है और बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है। जनता को यह आश्वासन मिलता है कि कानून व्यवस्था सक्रिय है, जिससे परिवारों को अपने बच्चों को सुरक्षित रखने में भरोसा मिलता है और अपराधियों के प

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

बचपन की मासूमियत को हर समाज का कर्तव्य बनाना चाहिए। जब किसी को खतरे की खबर मिले, तो तुरंत पुलिस और समुदाय को सूचित करें—सुरक्षा का पहला कदम यही है। अपहरण के बाद भी, परिवार के साथ सहानुभूति और समर्थन से बच्चे की मनोवैज्ञानिक शांति बनी रहती है। समाज में जागरूकता बढ़ाएँ: बच्चों के साथ खेलते समय निगरानी, पड़ोसियों के बीच संवाद, और आपातकालीन नंबरों का ज्ञान। इस तरह हम हर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।