राजनीति

रीवा में इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत, 6 ई-बसों को डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने दिखाई हरी झंडी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रीवा में इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत, 6 ई-बसों को डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने दिखाई हरी झंडी

रीवा में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में नई शुरुआत हुई है। सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत 6 इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बसों का फ्लैग ऑफ किया गया। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नई इलेक्ट्रिक बसें रीवा से सतना, सीधी और जबलपुर मार्ग पर संचालित होंगी। प्रत्येक मार्ग पर 2-2 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में बताया गया कि रीवा प्रदेश का पहला शहर बन गया है, जहां 6 इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हुआ है। रीवा के लिए 6 इलेक्ट्रिक और 20 डीजल बसों सहित कुल 26 बसें शुरू की गई हैं।

शुभारंभ के दौरान उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सतना जाने वाली बस में सफर भी किया और टिकट लेकर किराए का भुगतान किया। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से सार्वजनिक परिवहन में पर्यावरण-अनुकूल विकल्प को बढ़ावा मिलने और प्रदूषण कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

---

बाइट — राजेंद्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री बाइट — वीरेंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष भाजपा

बाइट — अक्षत जैन, आयुक्त, नगर पालिक निगम रीवा

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रीवा में इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत से सार्वजनिक परिवहन का स्वरूप बदल गया है। 6 नई इलेक्ट्रिक बसें सतना, सीधी और जबलपुर मार्ग पर चलेंगी, जिससे यात्रा तेज़ और आरामदायक होगी। यह कदम पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाता है, क्योंकि इलेक्ट्रिक बसें ध्वनि प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन को कम करती हैं। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत यह पहल, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क को मजबूत करेगी। आम जनता को सस्ती, स्वच्छ और विश्वसनीय परिवहन सुविधा मिलेगी, जिससे रोज़मर्रा की यात्रा आसान और सुरक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।