रीवा में जलभराव से मिलेगी राहत, आचार्य नगर से अमहिया नाले तक होगा निर्माण: CM डॉ. यादव
रीवा में लगातार बारिश के बीच जलभराव की समस्या से प्रभावित क्षेत्रों को राहत देने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को शहर के गुलाबनगर क्षेत्र का निरीक्षण किया और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आचार्य नगर से फुलमती नाले होते हुए अमहिया नाले तक निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस निर्माण से शहर के बड़े क्षेत्र से बारिश और बाढ़ के पानी की निकासी सुगम हो सकेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल निकासी की बेहतर व्यवस्था होने से भविष्य में जलभराव की समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। इस परियोजना से रीवा शहर के कई इलाकों को राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार का फोकस बारिश के दौरान जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी समाधान विकसित करने पर है।