रीवा में रक्षाबंधन पर बाजारों में उमड़ी भीड़:फोर्ट रोड से शिल्पी प्लाजा तक देर रात खरीदारी, मिठाई कारोबार 10 गुना बढ़ा
रीवा में रक्षाबंधन से पहले बाजार गुलजार, देर रात तक हुई खरीदारी रीवा में रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर गुरुवार को शहर के बाजार देर रात तक गुलजार रहे। राखी, मिठाई, कपड़े और उपहार खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजारों में पहुंचे।
फोर्ट रोड, शिल्पी प्लाजा, सिरमौर चौराहा, अस्पताल चौराहा, घोघर और पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में शाम होते ही भीड़ बढ़ गई। पिछले दो दिनों में मिठाई और होटल कारोबार में करीब 10 गुना तक वृद्धि बताई जा रही है। राखी की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। अलग-अलग डिजाइन और रंगों की राखियों ने लोगों को आकर्षित किया।
मिठाई, कपड़े, कॉस्मेटिक और गिफ्ट की दुकानों पर भी देर रात तक ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। विशेष ट्रैफिक व्यवस्था रक्षाबंधन पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने 27 और 28 अगस्त को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक विशेष व्यवस्था लागू की है।
प्रमुख बाजारों में ऑटो और ई-रिक्शा को निर्धारित रूट से ही चलाया जाएगा। सड़क किनारे पार्किंग पर रोक रहेगी। यातायात व्यवस्था के लिए मानस भवन, रसिया मोहल्ला, अस्पताल चौराहा, कला मंदिर तिराहा, सफारी होटल, ट्रांसफार्मर तिराहा, सिरमौर चौराहा, मृगनैनी, शिल्पी प्लाजा, प्रकाश चौराहा और बड़ा चौराहा पर ड्यूटी प्वाइंट बनाए गए हैं।
शिल्पी प्लाजा पर 6 जवान तैनात शिल्पी प्लाजा पर यातायात पुलिस के 2 और पुलिस लाइन के 4 जवान तैनात रहेंगे। जवान तीन-तीन के दल में ड्यूटी करेंगे। यहां ऑटो-ई-रिक्शा को निर्धारित मार्ग से ही गुजरने दिया जाएगा। साईं मंदिर रोड पर भी वाहनों की पार्किंग पर रोक रहेगी।
चार पहिया वाहनों के लिए 7 पार्किंग स्थल चार पहिया वाहनों के लिए प्रकाश चौराहा, साईं मंदिर पार्किंग, अग्रसेन चौक, पुराने कोर्ट के सामने, शिल्पी प्लाजा के पीछे, गंगा कछार पार्किंग और स्वागत भवन को निर्धारित किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें।
रक्षाबंधन शुक्रवार को होने के कारण बाजारों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है। समान, बोदाबाग, नेहरू नगर, पद्मधर कॉलोनी और विश्वविद्यालय रोड समेत प्रमुख बाजारों में खरीदारी का असर देखने को मिलेगा। यातायात पुलिस का उद्देश्य भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था सुचारु रखना और जाम की स्थिति से बचाना है।
📡 स्रोत: NewsData.io