खेल

रोहित-गिल फ्लॉप, फिर भी जीती टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को वनडे मैच में 35 रन से हराया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रोहित-गिल फ्लॉप, फिर भी जीती टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को वनडे मैच में 35 रन से हराया

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीती.

अब बुधवार, 4 नवंबर से दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच बुधवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले फरवरी, 2019 का वनडे मैच चर्चा में है. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 35 रनों से हराया था.

बात यह है कि भारत पिछले करीब साढ़े सात सालों से न्यूजीलैंड में कोई वनडे मैच नहीं जीता है. अब बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच खेला जाना है.

ऐसे में न्यूजीलैंड में वनडे में भारत की आखिरी जीत की चर्चा होने लगी.

इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 16 गेंद में 02 और शुभमन गिल ने 11 गेंद में सिर्फ 07 रन बनाए थे. भारत के 7 खिलाड़ी डबल डिजिट के स्कोर में भी नहीं पहुंच सके थे. फिर भी जीत टीम इंडिया की हुई.

भारत ने न्यूजीलैंड को 35 रनों से हराया

भारतीय टीम पहले खेलने के बाद 49.5 ओवर में 252 रनों पर ऑलआउट हो गई थी.

भारत के लिए अंबाती रायडू ने सबसे ज्यादा 90 रन बनाए. इसके अलावा विजय शंकर ने 64 गेंद में 45 और केदार जाधर ने 45 गेंद में 34 रन बनाए. वहीं हार्दिक पांड्या ने 22 गेंद में 45 रनों की पारी खेली.

जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 44.1 ओवर में सिर्फ 217 रनों पर ढेर हो गई.

कीवी टीम के लिए जेम्स नीशम ने 32 गेंद में 44, केन विलियमसन ने 73 गेंद में 39 और टॉम लाथम ने 49 गेंद में 37 रनों की पारी खेली.

इसके बाद भारतीय टीम ने दो बार न्यूजीलैंड का दौरा किया, लेकिन दोनों ही बार वनडे सीरीज में वो एक भी मैच नहीं जीत सकी. 2020 और 2022 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड का दौरा किया. 2022 में पहला वनडे कीवी टीम ने जीता और फिर बाकी दोनों मैच बारिश में धुल गए.

वहीं 2020 में न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ किया था.

यह भी पढ़ें-

<a href="https://www.abplive.com/sports/cricket/nz-26-

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।