खेल

रोहित के सपोर्ट में युवराज? गौतम गंभीर के लिए मैसेज; बताया 2027 वर्ल्ड कप जीतने का प्लान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रोहित के सपोर्ट में युवराज? गौतम गंभीर के लिए मैसेज; बताया 2027 वर्ल्ड कप जीतने का प्लान

वनडे वर्ल्ड कप के आगामी संस्करण में अब लगभग 1 साल बचा है, लेकिन स्पष्ट नहीं है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली इसमें खेलेंगे या नहीं?

हालांकि दोनों दिग्गज इस बड़े टूर्नामेंट में खेलना चाहते हैं, लेकिन ये उनकी फिटनेस और प्रदर्शन पर तय होगा. ज्यादा चर्चा रोहित शर्मा के नाम की है, जो उस समय 40 साल के होंगे.

इस बीच पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने बड़ी सलाह दी है, उन्होंने रोहित या कोहली का नाम लिए बिना कहा कि सफलता हासिल करनी है तो अपनी टीम अभी तय कर लेनी चाहिए. उनका मानना है कि आखिरी समय में बड़े बदलाव से नुकसान हो सकता है.

क्रिकइन्फो से बात करते हुए युवराज सिंह ने कहा, "उसी टीम को तैयार करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए, जो वर्ल्ड कप में खिलाना चाहते हैं क्योंकि आप नहीं चाहेंगे कि अंतिम समय में बड़े बदलाव हों. 16 साल का हो या खिलाड़ी 20 साल का, सभी को पर्याप्त मैच मिलने चाहिए.

अब टी20 की तुलना में वनडे कम होता है, इसलिए जो भी मैच हों उनमें ध्यान रखा जाए कि वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए खिलाड़ी को पर्याप्त मैच मिले."

युवराज ने उदाहरण देते हुए समझाया कि भारत तभी पिछड़ा है, जब आखिरी समय में बड़े बदलाव किए गया हों.

उनका मानना है कि अब से उन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा करें, जिन्हें आप जीतने में सक्षम मानते हो. फिर प्लेयर सफल हो या विफल, आपको उस पर भरोसा करना होगा.

भारत की अगली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के साथ इसी महीने से शुरू होगी, जिसके स्क्वॉड की घोषणा जल्द होने वाली है. इससे रोहित शर्मा के भविष्य की स्थिति थोड़ी स्पष्ट हो सकती है.

दक्षिण अफ्रीका की पिचों को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया वर्ल्ड कप के लिए गेंदबाजी ऑलराउंडर पर ज्यादा फोकस करेगा, इसमें हार्दिक पांड्या का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है.

यह भी पढ़ें- ICC की ताजा रैंकिंग में अभिषेक ने मारी

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।