खेल

रोहित शर्मा की बैटिंग से खुश नहीं सुनील गावस्कर? विश्व कप से पहले दिया ये टारगेट, क्या हिटमैन कर पाएंगे पूरा?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रोहित शर्मा की बैटिंग से खुश नहीं सुनील गावस्कर? विश्व कप से पहले दिया ये टारगेट, क्या हिटमैन कर पाएंगे पूरा?

Sunil Gavaskar On Rohit Sharma: भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की.

उन्होंने इस सीरीज में 3 पारियों में कुल 225 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से एक शतक और 1 अर्धशतक आया.

उनके इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर खुश नहीं हैं. सुनील गावस्कर ने विश्व कप 2027 से पहले रोहित शर्मा को एक खास सलाह दी है.

दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा के पास शतक लगाने का मौका था. वह 92 रन बनाकर खेल रहे थे. इस दौरान उन्होंने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, जिस पर वो आउट हो गए.

इससे वह अपना शतक पूरा करने से सिर्फ 8 रन से चूक गए. सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा के इस तरह से आउट होने पर नाराजगी जाहिर की. क्या बोले सुनील गावस्कर?

सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि रोहित के 92 रन के स्कोर पर आउट होने से उन्हें निराशा हुई, क्योंकि वो शतक नहीं बना पाए.

गावस्कर ने आगे कहा कि हो सकता है कि रोहित शर्मा विश्व कप 2027 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लें.

उन्होंने इच्छा जताते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि जब रोहित शर्मा संन्यास लें, तो उनके शतकों की संख्या उनकी उम्र से ज्यादा हो.

उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है, तो ये दिखाता है कि उस खिलाड़ी करियर कैसा रहा है?

उसने अपना कैसा स्टैंडर्ड बनाए रखा है.पूर्व भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि वो चाहते हैं कि रोहित शर्मा उस मुकाम तक पहुंचे.

उन्होंने कहा कि अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के आखिरी सालों में मैं जितने शतक बनाना चाहता था, उतने नहीं बना पाया. मैं 3 बार 90+ पर आउट हुआ.

अगर मैंने वो शतक बना लिए होते, तो मेरे उम्र के बराबर सेंचुरी होती, जो कि 38 होती.

रोहित शर्मा ने लगाए कितने शतक? 39 साल के रोहित शर्मा अभी सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. उन्होंने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा ने कुल 35 शतक लगाए हैं.

अगले वनडे विश्व कप तक रोहित शर्मा की उम्र 40 हो जाएगी.

ऐसे में अगर रोहित शर्मा को सुनील गावस्कर का टारगेट पूरा करना है, तो विश्व कप 2027 खत्म होने से पहले 5 शतक लगाने होंगे.

अगर ऐसा होता है तो रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की उम्र उनके वनडे शतकों की संख्या के बराबर होगी.

बता दें कि रोहित शर्मा ने वनडे में 291 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 12,120 रन बनाए हैं.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।