व्यापार

रोजगार की मांग के अनुसार कौशल प्रशिक्षण देने पर जोर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रोजगार की मांग के अनुसार कौशल प्रशिक्षण देने पर जोर

31 अक्तूबर 2026, देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए रोजगार की मांग के अनुसार कौशल प्रशिक्षण देने पर जोर दिया है। सचिवालय में राज्य संचालन समिति की बैठक में उन्होंने प्रशिक्षण के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों की उपलब्धता और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि युवाओं को बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप रोजगार के अवसर मिल सकें।

बैठक में स्पेक्ट्रम टैलेंट मैनेजमेंट लिमिटेड की ओर से प्रदेश में स्वरोजगार के अवसर विकसित करने और युवाओं को विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराने की योजना पर प्रस्तुतीकरण दिया गया।

मुख्य सचिव ने कंपनी और संबंधित अधिकारियों को प्रस्तावित रोजगार व्यवस्था की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना में आय के स्रोत, रोजगार सृजन, कौशल प्रशिक्षण और प्रशिक्षण पूरा होने के बाद युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था स्पष्ट रूप से शामिल की जाए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।