खेल

रोशिबिना देवी ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रोशिबिना देवी ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

नई दिल्ली, 24 सितंबर: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। नाओरेम रोशिबिना देवी ने महिला सांडा 60 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है।

उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पीएमओ के एक्स पोस्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने महिला सांडा 60 किलोग्राम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर नाओरेम रोशिबिना देवी को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है, क्योंकि रोशिबिना देवी ने लगातार तीन एशियाई खेलों में पदक जीतने का गौरव हासिल किया है। पीएम मोदी ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी निरंतरता, साहस और दृढ़ संकल्प वास्तव में प्रशंसनीय हैं। प्रधानमंत्री ने नाओरेम रोशिबिना देवी के सभी आगामी प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।