भोपाल

रोटरी शिक्षा सम्मान में उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, गुरु वंदन से शिक्षकों के योगदान को दिया मान

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रोटरी शिक्षा सम्मान में उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, गुरु वंदन से शिक्षकों के योगदान को दिया मान

भोपाल। शिक्षक समाज और आने वाली पीढ़ियों के निर्माण की मजबूत नींव होते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण और उल्लेखनीय योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ भोपाल हिल्स द्वारा हैप्पी स्कूल, बरखेड़ा बोंदर, भौंरी में ‘रोटरी शिक्षा सम्मान 2026’ समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 10 शिक्षकों को ‘टीचर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अनिल कुमार गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन में शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को आकार देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम की चेयर रोटेरियन गीतांजलि श्रीवास्तव और को-चेयर रोटेरियन संजय गुप्ता रहे। समारोह में ‘गुरु वंदन’ के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सामूहिक सम्मान व्यक्त किया गया। इसके बाद चयनित शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय शैक्षणिक योगदान के लिए ‘टीचर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड’ प्रदान किए गए।

विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों के सम्मान के लिए आयोजित इस पहल की सराहना की। सम्मानित शिक्षकों ने अपने अनुभव और विचार साझा करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपने कार्यों और चुनौतियों के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उपहार भी वितरित किए गए।

क्लब सचिव रोटेरियन एकता सिंघल ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और आयोजन में सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में क्लब के पदाधिकारी, रोटेरियन्स, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रोटरी क्लब ऑफ भोपाल हिल्स ने हैप्पी स्कूल, बरखेड़ा बोंदर में ‘रोटरी शिक्षा सम्मान 2026’ समारोह आयोजित किया, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले दस शिक्षकों को ‘टीचर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह विषय शिक्षा के प्रति समर्पित शिक्षकों के योगदान को मान्यता देने पर आधारित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि शिक्षकों को सार्वजनिक मान्यता देने से उनके प्रयासों की सराहना होती है और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रेरणा मिलती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि इससे शिक

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।