RSS की तीन दिवसीय 'अखिल भारतीय समन्वय बैठक' शुरू

अगस्त 19, नई दिल्ली: विशाखापट्टनम के समीप स्थित गुड़िलोवा के 'विज्ञान विहार' विद्यालय में RSS की तीन दिवसीय 'अखिल भारतीय समन्वय बैठक' शुरू हो गई है। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर बैठक का शुभारंभ किया। ये बैठक 21 अगस्त तक चलेगी ।
कार्यक्रम में संघ के सभी सह सरकार्यवाह और केंद्रीय अधिकारी मौजूद हैं। हर साल होने वाली अखिल भारतीय समन्वय की बैठक में संघ की प्रेरणा से कार्य कर रहे कुल 32 संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी भी भाग ले रहे हैं।
बैठक में भारतीय मजदूर संघ, विश्व हिंदू परिषद, भारतीय जनता पार्टी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय किसान संघ और राष्ट्र सेविका समिति समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद हैं।
वर्ष में एक बार होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के अलग-अलग इलाकों में हो रहे जनसांख्यिकी परिवर्तन और उससे उत्पन्न होने वाली समस्या, जनसंख्या असंतुलन, देश की वर्तमान स्थिति और भारत के विकास मॉडल पर विस्तृत चर्चा होगी। इसके साथ ही युवाओं को नशे की गिरफ्त से कैसे बचाया जाए इस पर भी मंथन होगा।
फोटो- अखिल भारतीय समन्वय बैठक