देश

RSS की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक खत्म

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
RSS की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक खत्म

अगस्त 21, नई दिल्ली: विशाखापत्तनम में आरएसएस की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक आज संपन्न हो गई। गुडिलोवा स्थित विज्ञान विहार रेजिडेंशियल स्कूल परिसर में हुई इस बैठक में देश भर के 326 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 49 महिला प्रतिनिधि भी शामिल थीं।

बैठक में आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले समेत विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

तीन दिनों तक चली इस बैठक में देश और समाज की मौजूदा स्थिति, सेवा कार्य, भविष्य की चुनौतियों और आगामी कार्ययोजना पर मंथन किया गया।असम में आई भीषण बाढ़ के दौरान राहत और पुनर्वास कार्यों की भी समीक्षा हुई। संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता और सद्भाव के लिए चलाए गए कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।

साथ ही जनसांख्यिकीय बदलाव, घटती प्रजनन दर और बढ़ती बुजुर्ग आबादी जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही इस बैठक में युवाओं और छात्रों में बढ़ते नशे के चलन पर गंभीर चिंता जताई गई। नशे की समस्या से निपटने के लिए सरकार और पुलिस के साथ-साथ पूरे समाज की भागीदारी पर जोर दिया गया।

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।