राज्य

RTE एडमिशन 2027-28 का शेड्यूल जारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
RTE एडमिशन 2027-28 का शेड्यूल जारी

रायपुर, 1 सितंबर 2026 छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में सत्र 2027-28 के दाखिले की प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बच्चों के दाखिले के लिए अभिभावक 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इसके बाद आवेदनों की जांच होगी और राज्य स्तर से जिलावार लॉटरी के जरिए बच्चों का चयन किया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने मंगलवार को सभी कलेक्टर, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग और जिला शिक्षा अधिकारियों को एडमिशन शेड्यूल को लेकर पत्र लिखा है।

RTE पोर्टल पर स्कूल प्रोफाइल अपडेट, नए स्कूल का रजिस्ट्रेशन और हैबिटेशन मैपिंग का काम 2 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक होगा। इसके बाद नोडल प्राचार्य और DEO स्तर पर स्कूल प्रोफाइल का सत्यापन और सीटों की जानकारी 2 से 28 नवंबर तक किया जाएगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।