व्यापार

5 रुपए के Lays में निकले 4 ग्राम चिप्स, अब ग्राहक को 8000 देगी कंपनी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
5 रुपए के Lays में निकले 4 ग्राम चिप्स, अब ग्राहक को 8000 देगी कंपनी

कई बार छोटी-सी खरीदारी में भी ग्राहकों को ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसकी उम्मीद उन्होंने नहीं की होती.

ऐसा ही एक मामला राजस्थान के जयपुर से सामने आया है, जहां 5 रुपये के Lay s चिप्स के पैकेट को लेकर उपभोक्ता आयोग तक शिकायत पहुंच गई.

ग्राहक का दावा था कि पैकेट पर 15 ग्राम चिप्स होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन अंदर से केवल 4 ग्राम चिप्स निकले.

मामले की सुनवाई के बाद आयोग ने चिप्स बनाने वाली कंपनी PepsiCo को ग्राहक को मुआवजा देने का निर्देश दिया है.

ग्राहक ने इस मामले को लेकर सामान बेचने वाली कंपनी मेट्रो केश एंड कैरी से शिकायत की, लेकिन वह जवाब से संतुष्ट नहीं हुए.

इसके बाद 6 अप्रैल 2022 को उन्होंने जयपुर के जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग-II में शिकायत दर्ज कराई. इसमें अनुचित व्यापार व्यवहार और सेवा में कमी का आरोप लगाया गया.

दूसरी तरफ, मेट्रो केश एंड कैरी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उत्पाद में वजन की कमी निर्माण के दौरान हुई हो सकती है. इसलिए इसकी जिम्मेदारी निर्माता कंपनी की होनी चाहिए.

PepsiCo को देने होंगे 8 हजार रुपये

17 सितंबर 2026 को आयोग ने मामले पर अपना फैसला सुनाया.

आयोग ने पेपसिको इंडिया होलिडिंगस को जिम्मेदार ठहराया, जबकि मेट्रो केश एंड कैरी के खिलाफ दर्ज शिकायत खारिज कर दी.

PepsiCo को नोटिस मिलने के बावजूद कंपनी सुनवाई में उपस्थित नहीं हुई, इसलिए उसके खिलाफ एकतरफा कार्यवाही की गई.

आयोग ने कंपनी को ग्राहक के मानसिक उत्पीड़न के लिए 5 हजार और मुकदमे के खर्च के रूप में 3 हजार रुपये देने का आदेश दिया.

इसके अलावा 5 रुपये की खरीद राशि भी 6 प्रतिशत सालाना ब्याज के साथ लौटानी होगी. यह ब्याज 6 अप्रैल 2022 से भुगतान होने तक लागू रहेगा. कंपनी को 8 हुजार रुपये का मुआवजा और कानूनी खर्च एक महीने के भीतर देना होगा.

देरी होने पर इस रकम पर भी आदेश की तारीख से 6 प्रतिशत सालाना ब्याज देना पड़ेगा.

15 ग्राम की जगह मिले सिर्फ 4 ग्राम चिप्स

यह मामला जयपुर के रहने वाले चंद्रमण

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।