रूस जाने वालों के लिए MEA की एडवाइजरी जारी, कहा- 'खबरें मिल रही है कि...'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत सरकार ने रूस जाने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है.
विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक्स पोस्ट में कहा कि हमें लगातार ऐसी खबरें मिल रही हैं कि भारतीय नागरिकों को रूसी सेना में भर्ती किया जा रहा है.
मंत्रालय ने कहा, ''सरकार ने पिछले दो सालों में कई बार इस काम से जुड़े जोखिमों और खतरों के बारे में बताया है और भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे विदेश में नौकरी के मौकों को देखते समय सावधान रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति के नौकरी के ऑफर के झांसे में न आएं.'
Advisory for Indians travelling to Russia
🔗 https://t.co/eAlEDEKlRj pic.twitter.com/dxs9UrjSyW
Randhir Jaiswal (@MEAIndia) October 1, 2026
'
पैसे के लालच में सेना में शामिल होने से बचें
विदेश मंत्रालय ने उन लोगों को भी चेतावनी दी है जो पैसे मिलने की उम्मीद में खुद रूसी सेना में शामिल होने के मौके तलाशते हैं.
कुछ मामलों में लोगों को यह उम्मीद रही कि सेना में शामिल होने के बाद वे भारत सरकार से संपर्क करके अपनी रिहाई करा लेंगे.
MEA ने साफ कहा कि ऐसा करना बेहद खतरनाक रास्ता है और सरकार इसे सख्ती से हतोत्साहित करती है.
भारतीय नागरिकता छोड़ने को लेकर भी चेतावनी
मंत्रालय ने ऐसे मामलों का भी जिक्र किया है, जिनमें कुछ भारतीय नागरिकों ने रूसी पासपोर्ट हासिल करने और इसके बाद रूसी सेना में शामिल होने की कोशिश की.
कुछ लोगों ने अस्थायी आर्थिक फायदे की उम्मीद में भारतीय अधिकारियों से सलाह लिए बिना ऐसे कदम उठाए.
MEA ने भारतीय नागरिकों से कहा है कि वे इस तरह के फैसले से जुड़े गंभीर और जानलेवा जोखिमों को समझें और ऐसे कदमों से बचें.
<p style="te
📡 स्रोत: ABP Live