विदेश

रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler

ईरान और यूएस के युद्ध के कारण जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई, तो भारत ने और भी कई सारे विकल्प तलाशे.

रशिया से भी भारत में कच्चा तेल आ रहा था, लेकिन इन दिनों रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है जिसकी वजह से यहां से भी कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है. ऐसे में भारत के लिए मुसीबत वाली स्थिति बन जाएगी.

रशिया से भारत आने वाला रूसी तेल यदि अचानक मिलना बंद हो जाएगा, देश की तेल रिफाइनरियों के सामने नई सप्लाई जुटाने की चुनौती खड़ी हो सकती है.

ऐसे में भारत को मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और दूसरे देशों से तेल खरीदना पड़ सकता है. इससे तेल की ढुलाई और खरीदने का खर्च बढ़ सकता है.

रूसी तेल बंद हुआ तो क्या होगा?

Kpler के एनालिस्ट सुमित रितोलिया मुताबिक, रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद भारत ने रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीदना शुरू किया था.

रूस भारत के लिए तेल का एक प्रमुख सप्लायर बन गया, क्योंकि वहां से मिलने वाले तेल की कीमत कई बार दूसरे देशों के मुकाबले कम थी. लेकिन अब रूसी तेल का फायदा कुछ कम हुआ है. इसकी वजह समुद्र के रास्ते तेल लाने का बढ़ता खर्च है.

ढुलाई महंगी होने से रूस से मिलने वाले सस्ते तेल का कुल खर्च भी बढ़ जाता है.

इसी वजह से भारतीय रिफाइनरियां अब मिडिल ईस्ट के देशों से तेल खरीदने पर भी ज्यादा ध्यान दे रही हैं.

इन देशों से भारत की दूरी कम है, जिससे तेल लाने का खर्च कम हो सकता है.

अगर रूसी तेल की सप्लाई अचानक बंद हो जाती है, तो भारत के लिए उसकी जगह दूसरे देशों का तेल खरीदना आसान नहीं होगा.

ये सिर्फ ज्यादा कीमत चुकाने का मामला नहीं है, बल्कि तेल की उपलब्धता, जहाजों की व्यवस्था और सप्लाई चेन से जुड़ी बड़ी चुनौती है.

वेनेजुएला से मंगाया जा सकता है तेल

रूस के अलावा वेनेजुएला भी भारत के लिए कच्चे तेल का एक ऑपशन है.

वहां से मिलने वाला हेवी क्रूड कुछ रिफाइनरियों के लिए फायदेमंद हो सकता है.

भारी कच्चा तेल आमतौर पर ज्यादा गाढ़ा होता है और उसमें सल्फर की मात्रा भी ज्यादा हो सकती है.

इसे पेट्रोल और डीजल जैसे उपयोग

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।