विदेश

Russia ने Ukraine की Naftogaz कंपनी पर 300 बार किए हमले, ऊर्जा ढांचे को भारी नुकसान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Russia ने Ukraine की Naftogaz कंपनी पर 300 बार किए हमले, ऊर्जा ढांचे को भारी नुकसान

रूस ने पिछले हफ्ते यूक्रेन के नाफ्टोगैस समूह के संयंत्रों पर 13 बार हमले किए और साल की शुरुआत से अब तक उसके परिसरों को लगभग 300 बार निशाना बनाया है। सरकारी ऊर्जा कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। रूस ने पिछले चार साल में बार-बार यूक्रेन के विद्युत ग्रिड पर हमले किए हैं। मॉस्को को उम्मीद है कि कड़ाके की ठंड के महीनों में आम लोगों को बिजली और पानी की सुविधा न देकर वह यूक्रेन की लड़ने की इच्छाशक्ति को कमजोर कर देगा। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि रूस सर्दियों के मौसम का हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है और उन्होंने अंदेशा जताया कि मॉस्को सर्दियों के आगामी मौसम में अपने हमले तेज करेगा। ऊर्जा कंपनी ने बताया कि रूसी ड्रोन और मिसाइलों ने देश के कई इलाकों में उसके परिसरों पर हमले किए, जिनमें से एक जगह पर हफ्ते के दौरान कई बार हमले हुए। इससे उपकरणों और बिजली उत्पादन क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने रात भर हुए हमलों की जानकारी देते हुए सोमवार को कहा कि रूस पर यूक्रेन के हमलों में सात लोग मारे गए, जबकि रूसी सेना के हमलों में यूक्रेन में चार आम लोगों की मौत हो गई।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।