व्यापार

ये सब क्या देखना पड़ रहा है! नाई की दूकान पर बॉडी मसाज लेने पहुंच गया बंदर; वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ये सब क्या देखना पड़ रहा है! नाई की दूकान पर बॉडी मसाज लेने पहुंच गया बंदर; वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बंदर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बंदर नाई की दुकान में आराम से पहुंचता दिखाई देता है.

हैरानी की बात यह है कि वो वहां मौजूद नाई से खुद मसाज करवाने लगता है. बंदर का अंदाज देखकर दुकान में मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं. यह नजारा लोगों को काफी मजेदार और अनोखा लग रहा है.

इशारों से बताई अपनी पसंद वीडियो में बंदर जिस तरह से मसाज करवाता है, वो सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है.

ऐसा लगता है जैसे वो नाई को इशारों से बता रहा हो कि उसे कहां और किस तरह मसाज चाहिए.

नाई भी बिना घबराए उसकी बात समझने की कोशिश करता है और बंदर आराम से मसाज करवाता रहता है.

बंदर का व्यवहार देखकर ऐसा लगता है कि उसे नाई की दुकान में मसाज करवाने का अनुभव पहले से हो.

ऐसा बंदर पहली बार देखा कि जो नाई की दुकान में पहुँच जाता है और खुद बता बताकर मसाज करवाता है। pic.twitter.com/ZM0SvmePg9 — अश्विनी सोनी (@Ramraajya) September 19, 2026 सोशल मीडिया पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं बंदर का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है.

यूजर्स वीडियो देखकर तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं.

कुछ लोग बंदर को इंसानों की तरह व्यवहार करते देखकर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ उसकी समझदारी और अंदाज की तारीफ कर रहे हैं.

वीडियो ने यह भी दिखाया कि जानवर कई बार अपने अनोखे व्यवहार से लोगों को चौंका देते हैं. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. मर्द अपनी Pasandida Aurat के खिलाफ एक लफ्ज नहीं सुन सकता!

Katrina की प्रेग्नेंसी के बाद हुई ट्रोलिंग पर भड़के Salman Khan

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।