सबका साथ, सबका विकास के ध्येय से अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा योजनाओं का लाभ : मंत्री श्री सारंग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सहजता से पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। अभियान के अंतर्गत नागरिकों की समस्याएँ सुनकर उनका समाधान किया जा रहा है और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूलमंत्र के अनुरूप समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर और महिला सशक्तिकरण की विभिन्न योजनाएँ नागरिकों को सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने कहा कि शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा पात्र नागरिकों के आवेदन भरवाकर उन्हें संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्यवाही की जा रही है। जिन प्रकरणों के निराकरण में समय अपेक्षित है, उनका निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनहितैषी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन समृद्ध मध्यप्रदेश और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आधार है।
शिविर में मंत्री श्री सारंग ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र एवं हितलाभ वितरित किए। इनमें पीएम स्वनिधि योजना, वृद्धावस्था पेंशन, कल्याणी पेंशन और दिव्यांगजन पेंशन योजना के हितग्राही शामिल रहे।