'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जियां

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह का रुत्बा कमाल का है. बतौर सिंगर उन्हें लोग काफी पसंद करते हैं. उनके गानों को मिलियन्स व्यूज मिलते हैं.
पवन सिंह कहते भी हैं, 'जहां से खड़े हो जाते है वहीं से लाइन शुरू होती है.' वो ये भी कहते हैं, 'जो हमने कर दिया है उसी पर सब रेंग रहे हैं.' उनका ये डायलॉग गायिकी के मामले में तो एकदम सटीक बैठता है लेकिन फिल्मों की बात की जाए ऐसा बिल्कुल नहीं है.
ये हम नहीं बल्कि उनके साथ काम कर चुके हैं और अच्छे मित्र डायरेक्टर अनंजय रघुराज कहते हैं. उनका दावा है कि पवन सिंह के साथ फिल्म करना मतलब घाटे का सौदा है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा. दरअसल, भोजपुरी फिल्मों के डायरेक्टर अनंजय रघुराज हाल ही में अस्मिता सिंह राजपूत के पॉडकास्ट में पहुंचे थे.
इस दौरान उन्होंने फिल्मों के साथ ही इंडस्ट्री में चल रहे ग्रुप और बाकी स्टारों को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने इस दौरान बताया कि पर्सनली उनके सबसे अच्छे संबंध हैं लेकिन प्रोफेशनली वो गिने चुने लोगों के साथ ही काम करना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
डायरेक्टर ने की खेसारी और निरहुआ की तारीफ 'पटना से पाकिस्तान 2' फेम डायरेक्टर अनंजय रघुराज बताते हैं, 'लोग जो भी बोलें, खेसारी को गाना आता है या नहीं आता है.
लेकिन वो एक्टिंग नेचुरल करते हैं.' डायरेक्टर ने खेसारी लाल और निरहुआ की जमकर तारीफ की और कहा कि दोनों की कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं. उनका मानना है कि मनोज तिवारी तो वो हवा लेकर ही भोजपुरी में आए थे. रवि किशन की भी कई हिट फिल्में हैं.
लेकिन जब बात पवन सिंह की आई तो प्रोफेशनली उन्होंने कहा, 'उनके साथ काम करने वाला यही सोचता है कि कहां फंस गया यार.' <iframe title="YouTube video player" src="https://www.youtube.com/embed/Xw-OGxpnyxA?si=XR-qXQ
📡 स्रोत: ABP Live Film