सबसे ज्यादा बार रन आउट, पहले टी20 में शिमरन हेटमायर के नाम अनचाहा रिकॉर्ड
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 मैच में शिमरन हेटमायर के नाम अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है. लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मैच में उन्हें श्रेयस अय्यर ने रनआउट कर दिया.
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार रन आउट होने वाले कैरेबियाई बल्लेबाज का रिकॉर्ड पहले से हेटमायर के नाम था. यह कुल छठी बार रहा जब हेटमायर इस फॉर्मेट में रन आउट हुए हैं.
शिमरन हेटमायर का रन आउट विवादित भी रहा. फैसले के बाद उन्हें आपत्ति व्यक्त करते भी देखा गया.
दरअसल सफेद रेखा पार होने के बावजूद हेटमायर का बल्ला हवा में था, इसलिए उन्हें रन आउट करार दिया गया.
हेटमायर के नाम अनचाहा रिकॉर्ड
हेटमायर टी20 में वेस्टइंडीज के सबसे ज्यादा बार रन आउट होने वाले बल्लेबाज हैं. वह अब तक कुल 6 बार रन भागते हुए अपना विकेट खो चुके हैं.
उनके बाद इस लिस्ट में आंद्रे फ्लेचर, लेंडल सिमंस, शाई होप, अकील हुसैन, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल का नाम आता है. ये सभी बल्लेबाज टी20 में चार-चार बार रन आउट हो चुके हैं.
6 रनआउट - शिमरन हेटमायर
4 रनआउट - आंद्रे फ्लेचर
4 रनआउट -लेंडल सिमंस
4 रनआउट - शाई होप
4 रनआउट - अकील हुसैन
4 रनआउट - सुनील नरेन
4 रनआउट - आंद्रे रसेल
हेटमायर ने पारी की अपनी पहली ही गेंद पर चौका लगा दिया था, लेकिन अगली ही गेंद पर रनआउट होकर वापस ड्रेसिंग रूम लौट गए.
यह टी20 में दूसरी बार है जब हेटमायर भारत के खिलाफ किसी मैच में रनआउट हुए हैं. उन्हें भारत में खेलना काफी पसंद है, उनका भारत में टी20 औसत करीब 30 को छू रहा है.
हेटमायर ने अब तक भारत में खेली 17 पारियों में कुल 467 रन बनाए हैं, जिनमें तीन अर्धशतकीय पारी भी शामिल हैं.
भारत-वेस्टइंडीज पहले टी20 मैच के हाल पर नजर डालें तो कप्तान शाई होप ने 37 गेंद में 52 रन की पारी खेली.
उनके अलावा शेरफान रदरफोर्ड ने पारी को संभाला और इकाना स्टेडियम में खूब
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
शिमरन हेटमायर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 मैच में रन आउट किया गया, जिससे उनके नाम पर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार रन आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया। यह विषय क्रिकेट के नियमों और खिलाड़ियों के खेल व्यवहार पर प्रकाश डालता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह खेल के निष्पक्षता और खिलाड़ियों की सुरक्षा के सवाल उठाती है, साथ ही फैंस और विश्लेषकों के बीच चर्चा को बढ़ाती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि दर्शक खेल के नियमों और खिलाड़ियों के व्यवहार पर अधिक सजग हो जाएँ, और खेल क