राजनीति

सभापति चुनाव मामला पहुंचा राजस्थान हाई कोर्ट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सभापति चुनाव मामला पहुंचा राजस्थान हाई कोर्ट

खैरथल-तिजारा जिले में जारी भारी सियासी ड्रामे के बीच यह मामला अब राजस्थान हाई कोर्ट पहुंचा

खैरथल-तिजारा,21 सितंबर। राजस्थान हाई कोर्ट ने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि लोकतंत्र में चुने हुए सभी पार्षदों को मतदान करने का पूर्ण वैधानिक अधिकार है। इस संबंध में कोर्ट ने भिवाड़ी के अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM) से पूरे घटनाक्रम पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में बाड़ेबंदी के बाद वापस लौट रहे कांग्रेस और समर्थित गुट के करीब 18 पार्षदों को हरियाणा पुलिस द्वारा पंचकूला टोल प्लाजा पर डिटेन (हिरासत में) किए जाने के आरोपों के बाद राजस्थान की सियासत पूरी तरह से गरमा गई है।

इस बीच, खैरथल-तिजारा के जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने जमीनी स्तर पर मोर्चा संभालते हुए तिजारा थाने के सामने धरने पर बैठे आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से फोन पर सीधे बातचीत की है। कलेक्टर ने मामले की संवेदनशीलता और उत्पन्न हुई आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए कांग्रेस को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आज शाम 8:00 बजे तक का अतिरिक्त समय प्रदान किया है। क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दि

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।