देश

सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक रविवार 27 सितम्बर को रहेंगे खुले: वित्त मंत्रालय

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक रविवार 27 सितम्बर को रहेंगे खुले: वित्त मंत्रालय

सितंबर 24, शिमला (हिमाचल प्रदेश): ग्राहकों की सुविधा के लिए सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक रविवार 27 सितम्बर को खुले रहेंगे। यह जानकारी वित्त मंत्रालय नेदी है। मंत्रालय ने कहा कि यह कदम यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस द्वारा 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए उठाया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को रविवार को पूरी तरह चालू रखने की मंजूरी दी है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि सरकार और बैंक प्रबंधन ने यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल टालने की अपील की है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।