साड़ी पहनकर नंगे पांव दौड़ने वाली रामगढ़ की कविता होमगार्ड भर्ती के लिए दिन-रात बहा रहीं पसीना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
साड़ी पहनकर नंगे पांव दौड़ने वाली रामगढ़ की कविता कुमारी, होमगार्ड भर्ती के लिए दिन-रात बहा रहीं पसीना, पति के निधन के बाद पूरे परिवार की ज़िम्मेदारी, दिहाड़ी मज़दूरी कर परिवार का कर रही हैं भरण-पोषण।
Short Headline: साड़ी पहनकर नंगे पांव दौड़ने वाली रामगढ़ की कविता होमगार्ड भर्ती के लिए दिन-रात बहा रहीं पसीना
होमगार्ड भर्ती तैयारी, रामगढ़, के.के.तिवारी
साड़ी पहनकर नंगे पांव दौड़ने वाली रामगढ़ की कविता कुमारी
होमगार्ड भर्ती के लिए दिन-रात बहा रहीं पसीना
पति के निधन के बाद पूरे परिवार की ज़िम्मेदारी
दिहाड़ी मज़दूरी कर परिवार का कर रही हैं भरण-पोषण
एंकर साड़ी पहनकर और नंगे पांव मैदान के चक्कर लगाकर होमगार्ड बहाली की तैयारी करने वाली रामगढ़ की कविता कुमारी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। रामगढ़ जिले के दुलमी प्रखंड अंतर्गत सोसो गांव की रहने वाली 32 वर्षीय कविता कुमारी का सपना गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती होकर अपने परिवार को गरीबी के दलदल से बाहर निकालना है।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 01. रामगढ़ जिला के सोसो गांव की कविता कुमारी की दिनचर्या रोज तड़के 3 बजे शुरू होती है। मवेशियों को चारा देने और घर का काम निपटाने के बाद वे ट्रेनिंग के लिए मैदान पहुँचती हैं। पति की मृत्यु के बाद अपनी आर्थिक तंगी और संघर्षों पर कविता ने अपनी बात रखी।
बाइट: कविता कुमारी, अभ्यर्थी (वायरल वीडियो की गृहिणी)
वीओ 02. गरीबी, विपदा और अभावों के बीच नंगे पांव मैदान में दौड़ती कविता कुमारी की यह जिद केवल एक नौकरी की तलाश नहीं, बल्कि ग्रामीण झारखंड नारियों की अडिग इच्छाशक्ति का प्रतीक है जो अपनी नियति खुद लिखने का हौसला रखती हैं। कविता के जज्बे को देखकर उनकी सास फूलको देवी, बेटा आदर्श और बेटी आरुषि भी बेहद भावुक और गौरवान्वित हैं।
बाइट: फूलको देवी, कविता की सास, सोसो गांव, दुलमी (रामगढ़)
बाइट: आदर्श कुमार, कविता का बेटा, सोसो गांव (रामगढ़)
बाइट: आरुषि कुमारी, कविता की बेटी, सोसो गांव (रामगढ़)
अंतिम वीओ 19 सितंबर को घोषित 284 होमगार्ड पदों की भर्ती प्रक्रिया 24 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। इसमें महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण और विधवा तथा तलाकशुदा महिलाओं के लिए 5 फीसदी का कोटा निर्धारित किया गया है।
रामगढ़ से के.के.तिवारी की रिपोर्ट।