अपराध

सड़क के आर-पार बंधी रस्सी बनी मौत का फंदा! ललितपुर में बाइक सवार की गर्दन फंसी, दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सड़क के आर-पार बंधी रस्सी बनी मौत का फंदा! ललितपुर में बाइक सवार की गर्दन फंसी, दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

एक रस्सी बनी मौत का फंदा… और सड़क से गुजर रहे बाइक सवार की दर्दनाक मौत!

उत्तर प्रदेश के ललितपुर से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।

देखें हादसे का वीडियो

बताया जा रहा है कि 17 अगस्त को रमेश ललितपुर से ग्राम दैलवारा की तरफ जा रहे थे। नवोदय विद्यालय के पास सड़क के दोनों तरफ ट्रैक्टर से लकड़ी का उठान किया जा रहा था।

आरोप है कि लकड़ी उठाने के लिए सड़क के आर-पार रस्सी बांधी गई थी। इसी दौरान वहां से बाइक पर गुजर रहे रमेश की गर्दन रस्सी में फंस गई, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

मृतक की पत्नी राजो की तहरीर पर कोतवाली ललितपुर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के मुताबिक पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सवाल ये है—आखिर व्यस्त सड़क के आर-पार इस तरह रस्सी बांधकर लकड़ी का उठान कैसे किया जा रहा था?

एक छोटी सी लापरवाही ने एक परिवार से उसका अपना छीन लिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।