राज्य

सड़क हादसे में पीलीभीत के 5 लोगों की मौत:7 घायल, बाजरे की कटाई के लिए ईको कार से जा रहे थे हरियाणा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सड़क हादसे में पीलीभीत के 5 लोगों की मौत:7 घायल, बाजरे की कटाई के लिए ईको कार से जा रहे थे हरियाणा

पीलीभीत से बाजरे की कटाई के लिए हरियाणा जा रहे मजदूरों से भरी ईको कार गुरुवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। हरियाणा के खरखौदा बस अड्डे के पास तड़के करीब 4 बजे हुए हादसे में मौके पर 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान 1 ने दम तोड़ दिया। हादसे में मृतकों की संख्या 5 हो गई है।

वहीं 7 लोगों की हालत गंभीर है। हादसा खरखौदा बस अड्डे के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, बीसलपुर के दियोरिया कलां थाना क्षेत्र के बढ़ेपुरा कुसमा गांव के 11 लोग बुधवार रात ईको कार से हरियाणा के लिए रवाना हुए थे। कार में 11 लोग औरसुजनी गांव का ड्राइवर आरिफ था। इस तरह वाहन में कुल 12 लोग थे।

मौके पर चार की मौत, इलाज के दौरान 2 ने दम तोड़ा खरखौदा बस अड्डे के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि रामनरेश मौर्य (35), अग्रपाल वर्मा (30), सुशील शर्मा (22) और वाहन चालक आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल आठ मजदूरों को तत्काल पीजीआई मेडिकल कॉलेज रोहतक में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान मेवाराम वर्मा (40) की भी मौत हो गई। घायलों में खुशीराम (55), प्रमोद (18), संजीव (25), पातीराम (27), महेंद्र पाल (60), हरिशंकर (35) और विवेक (20) शामिल हैं। सभी का इलाज जारी है।

केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को दी गई जानकारी हादसे की जानकारी मिलते ही किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने खरखौदा थाना प्रभारी अनिल कुमार से फोन पर बातचीत की। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का आग्रह किया। हादसे की सूचना सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को भी व्हाट्सएप के माध्यम से दी गई।

बताया गया कि केंद्रीय राज्यमंत्री ने हरियाणा के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। परिजनों के पहुंचने के बाद होगा पोस्टमार्टम खरखौदा थाना एसएचओ ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों और घायलों के परिजन हरियाणा के लिए रवाना हो गए हैं।

परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करेगी। प्रयास है कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जल्द पूरी कराकर सभी मृतकों के शव उनके पैतृक गांव बढ़ेपुरा कुसमा पहुंचाए जा सकें। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।