सड़क मार्ग से आयरन ओर परिवहन बंद कर रेलगाड़ी से कराने की मांग

बालोद| दल्ली, कच्चे और भानुप्रतापपुर क्षेत्र की ओर से सड़क मार्ग के जरिए आयरन ओर का परिवहन करने वाले भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर लोगों में चिंता बढ़ रही है आयरन ओर से भरे ट्रकों का सड़क मार्ग से परिवहन बंद कर केवल रेल मार्ग से परिवहन किया जाए। आयरन ओर से लदे ट्रक बड़ी संख्या में सड़क मार्ग से गुजरते हैं। कई बार भारी वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं, जिससे सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। ग्रामीण और मुख्य मार्गों से होते हुए शहर के भीतर से भी गुजरते हैं। शहर के अंदर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। -मधुकांत यदु, बालोद
📡 स्रोत: NewsData.io