अपराध

सड़कों की मरम्मत में लापरवाही पर DM नाराज:कानपुर में कहीं अधूरा पैचवर्क, तो कहीं मिले गड्ढे, 56 कार्यों की होगी क्वालिटी जांच

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सड़कों की मरम्मत में लापरवाही पर DM नाराज:कानपुर में कहीं अधूरा पैचवर्क, तो कहीं मिले गड्ढे, 56 कार्यों की होगी क्वालिटी जांच

कानपुर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए चल रहे पैचवर्क कार्यों में लापरवाही और देरी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई है। मंगलवार रात 11 बजे जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे.

जैन ने शहर के अलग-अलग इलाकों में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान फूलबाग मल्टीलेवल पार्किंग के पास और पनचक्की चौराहे के नजदीक काम में देरी और अधूरे कार्य देखकर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभागों को गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए लंबित काम समय से पूरा करने को कहा।

पनचक्की चौराहे के पास सड़क पर छोड़े गए अधूरे हिस्से और जलकल विभाग की ओर से खोदे गए गड्ढे को तुरंत ही भरने का आदेश दिया गया। कृष्णा नगर में 56 कार्यों की होगी जांच निरीक्षण के दौरान जोन-2 के कृष्णा नगर क्षेत्र में पैचवर्क कार्यों की स्थिति देखी गई। मौके पर कई जगह विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

जोन-2 में कुल 186 पैचवर्क कार्य चिह्नित किए गए हैं। इनमें से पूरे हो चुके 56 कार्यों का जिलाधिकारी स्तर से परीक्षण कराया जाएगा। इसके जरिए मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता की जांच भी की जाएगी। फूलबाग में देरी पर जताई नाराजगी फूलबाग मल्टीलेवल पार्किंग के नजदीक लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्य का भी निरीक्षण किया गया।

यहां काम में देरी मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप मिश्रा को निर्देश दिए कि कार्य को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा कराया जाए। पनचक्की चौराहे पर गड्ढे भरने के निर्देश पनचक्की चौराहे के पास लोक निर्माण विभाग के पैचवर्क कार्य में सड़क का कुछ हिस्सा अधूरा छोड़े जाने पर डीएम ने आपत्ति जताई।

उन्होंने कहा कि यह काम तत्काल ही हर हाल में पूरा कराया जाए। आसपास की सड़कों का निरीक्षण कर मौजूद गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों को चिह्नित करने और पैचवर्क कराने को भी कहा गया। पनचक्की चौराहे के पास ही जलकल विभाग की ओर से खोदे गए गड्ढे को लेकर भी डीएम ने सख्ती दिखाई। मौके पर मौजूद जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी से गड्ढे को तुरंत भरवाकर सड़क को आवागमन और निर्माण कार्य के लिए कहा।

डीएम ने सभी विभागों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि उनकी वजह से सड़क निर्माण या पैचवर्क में कोई बाधा न आए। आज होगी कार्यों की समीक्षा 14 अक्टूबर को होने वाली संयुक्त समीक्षा बैठक में नगर निगम के सभी जोनल अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे और लंबित पैचवर्क कार्यों का मौजूदा स्थिति की डिटेल लेकर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी कार्यों की प्रगति और जरूरी आंकड़ों के साथ चार्ट पेश करेंगे। बैठक में लंबित कार्यों की समीक्षा कर उन्हें समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए निर्देश दिए जाएंगे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।