सद्भावना दिवस पर अतिरिक्त उपायुक्त ने दिलाई शपथ

अगस्त 20, शिमला (हिमाचल प्रदेश): पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन शिमला में सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शिमला सचिन शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर उन्होंने सभी को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के आधार पर किसी भी प्रकार के भेदभाव से दूर रहते हुए आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सद्भावना दिवस का उद्देश्य समाज में शांति, प्रेम, सहिष्णुता और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश के विकास, आधुनिक तकनीक, शिक्षा और संचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना और आधुनिक भारत के निर्माण का उनका दृष्टिकोण आज भी प्रासंगिक है।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए मिल-जुलकर कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने सद्भावना, भाईचारे तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर एडीएम प्रोटोकॉल ज्ञान सागर नेगी, एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
कैप्शन: अतिरिक्त उपायुक्त शिमला सचिन शर्मा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस पर शपथ दिलवाते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन शिमला में सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शिमला सचिन शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर उन्होंने सभी को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के आधार पर किसी भी प्रकार के भेदभाव से दूर रहते हुए आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सद्भावना दिवस का उद्देश्य समाज में शांति, प्रेम, सहिष्णुता और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश के विकास, आधुनिक तकनीक, शिक्षा और संचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना और आधुनिक भारत के निर्माण का उनका दृष्टिकोण आज भी प्रासंगिक है।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए मिल-जुलकर कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने सद्भावना, भाईचारे तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर एडीएम प्रोटोकॉल ज्ञान सागर नेगी, एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
कैप्शन: अतिरिक्त उपायुक्त शिमला सचिन शर्मा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस पर शपथ दिलवाते हुए