इतिहास

साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास

डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है.

इस टेस्टस में ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने शतक लगाकर इतिहास रच दिया है.

पहले टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक मैट रेनशॉ 218 गेंद में 10 चौकों के साथ 102 रनों पर नाबाद हैं. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 विकेट पर 277 रन है.

रेनशॉ पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे.

एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 124 रनों पर 6 विकेट था, वहां से शतक बनाना और टीम को 300 के करीब ले जाना दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने कोई आसान काम नहीं था.

हालांकि, रेनशॉ डटे रहे और कप्तान पैट कमिंस के साथ सातवें विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की. कमिंस 98 गेंद में 6 चौकों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए.

टेस्ट क्रिकेट में साढ़े 9 साल बाद रेनशॉ ने जड़ा शतक

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ का यह शतक ऐतिहासिक है.

टेस्ट क्रिकेट में उनके बल्ले से शतक साढ़े 9 साल बाद आया है. हालांकि, वह लंबे समय तक टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं रहे थे. करीब 9 साल बाद उनकी टेस्ट टीम में वापसी हुई थी.

A Test Hundred After 9 Years For Matt Renshaw His 2nd Overall What A Gritty Knock Under Pressure 😮 💨🔥 https://t.co/Ti0HMB16WD

Cricket Dani (@CricketDani56) October 10, 2026

12 साल बाद किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने जड़ा शतक

मैच रेनशॉ का यह शतक कई मायनों में बेहद खास है.

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 12 साल बाद शतक ठोका है. इससे पहले 2014 में किंग्समीड में किसी ऑस्ट्रेलियाई ने शतक जड़ा था.

<p dir="ltr" la

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।