देश

सफदरजंग में पहली रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सफदरजंग में पहली रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल

अगस्त 23, नई दिल्ली: दिल्ली में वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल के केंद्रीय हड्डी रोग संस्थान ने पहली बार रोबोट-असिस्टेड टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की और ऑर्थोपेडिक चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

22 अगस्त को 75 वर्षीय आर्थिक रूप से कमजोर एक मरीज का घुटना प्रत्यारोपण आयुष्मान भारत योजना के तहत नि:शुल्क किया गया। इसके साथ ही अस्पताल में रोबोटिक आर्थोपेडिक सर्जरी की शुरुआत हुई। अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता शर्मा के सहयोग और प्रोत्साहन से यह सुविधा शुरू की गई।

कैप्शन: सफदरजंग में पहली रोबोट-असिस्टेड नी रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।